June 23, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, गोली लगने से एक युवक हुआ था घायल

ग्रेटर नोएडा, 29 फरवरी । ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के खेरली भाव में बुधवार को शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली से एक युवक घायल हो गया था। घायल जीशान को ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 28 फरवरी को थाना रबूपुरा को सूचना प्राप्त हुई कि कि ग्राम खेरली भाव में बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति को गोली लगी है।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल जीशान को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया। थाना रबूपुरा पुलिस ने सर्विलांस की सहायता से घटना के छह घंटे के अंदर ग्राम रोनिजा व खेरली भाव के बीच से आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया।

उसके कब्जे से घटना मे इस्तेमाल तमंचा, एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।

अन्य ख़बरें

भूमि खरीद विवाद पर घिरे मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव, कांग्रेस बोली-निष्पक्ष जांच के लिए मुख्यमंत्री दें इस्तीफा

Newsdesk

विधान परिषद चुनाव में क्रॉस-वोटिंग पर भाजपा सख्त, दोषियों पर होगी कार्रवाई: आर अशोक

Newsdesk

महाराष्ट्र में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी, सरकार ने दी समिति गठन को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading