40 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

नीतीश कुमार ने 5000 से ज्यादा योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

पटना, 2 मार्च । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक दिवसीय बिहार दौरे के क्रम में शनिवार को करोड़ों रुपए की योजनाओं का तोहफा प्रदेशवासियों को देने जा रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 12,268.68 करोड़ रुपए की लागत की कुल 5,471 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

सभी योजनाएं ऊर्जा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग और लघु जल संसाधन विभाग की हैं। एक अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा विभाग की 3,904.33 करोड़ रुपए की लागत से 4 ग्रिड उपकेन्द्रों का उ‌द्घाटन एवं मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबद्ध योजना-2 का कार्यारंभ किया गया।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की 603.68 करोड़ रुपए की लागत से सुपौल स्थित लोहिया चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण कार्य विभाग की 6,559.17 करोड़ रुपए की लागत से कुल 3,967 पथों एवं 344 पुलों का शिलान्यास किया गया। साथ ही लघु जल संसाधन विभाग की कुल 1,201.48 करोड़ रुपए की लागत से 1101 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री सह लघु जल संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण कार्य मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

‘आपका एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है’, विश्व रक्तदाता दिवस पर भाजपा नेताओं की अपील

Newsdesk

इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और 2027 में जीत हासिल करेगा: अखिलेश प्रताप सिंह

Newsdesk

पीएम मोदी के फ्रांस पहुंचने पर भारतीयों में उत्साह, भारत इनोवेट्स 2026′ के उद्घाटन का इंतजार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading