39.7 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘क्रू’ के ट्रैक ‘नैना’ में दिखा तब्बू, करीना कपूर और कृति का किलर लुक

मुंबई, 5 मार्च । फिल्म ‘क्रू’ का पहला गाना सामने आया है। जिसमें पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ और रैपर बादशाह के साथ तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन दिखाई दे रही हैं। यह गाना बेहद शानदार तरीके से फिल्‍माया गया है।

इस गाने को पंंजाब के जाने माने सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपनी आवाज दी है। बादशाह के रैप ने इस गाने में जान डाल दी है।

गाने में तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन बोल्‍ड अवतार में दिखाई दे रही हैं। इस गाने को विमान केबिन में शूट किया गया है।

तीनों एक्‍ट्रेस के किलर डांस मूव्स और लुक ने गाने में जान डाल दी है। दिलजीत और बादशाह ने गाने को आकर्षक बीट्स से भर दिया है।

बादशाह का सिग्नेचर रैप ट्रैक में एक अतिरिक्त परत जोड़ता है।

फिल्म ‘क्रू’ का निर्देशन राजेश ए कृष्णन ने किया है, और यह बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशंस नेटवर्क द्वारा निर्मित है।

‘क्रू’ में करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन और दिलजीत दोसांझ ने भूमिका निभाई है। इसमें कपिल शर्मा का भी कैमियो रोल है। फिल्म का टीजर 24 फरवरी को सामने आया था। स्‍टाेरी की बात करें तो यह तीन महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सब एक ही एयरलाइन में काम करती हैं। यह फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

अन्य ख़बरें

खुद को चुनने में कभी देर नहीं होती, मनीषा कोइराला ने थाईलैंड ट्रिप की तस्वीरों के साथ दी नई शुरुआत की सीख

Newsdesk

कभी फिल्म इंडस्ट्री छोडऩा चाहती थीं निवेथा पेथुराज, ‘सिंग गीतमÓ बना करियर का टर्निंग पॉइंट

Newsdesk

फौजी रिलीज डेट अपडेट: प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म दिसंबर 2026 में हो सकती है

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading