27.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

कांग्रेस ने भीमराव अंबेडकर को हमेशा रखा उपेक्षित : जेपी नड्डा

आगरा, 7 मार्च । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान की रचना करने वाले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की उपेक्षा की गई, उनको दरकिनार रखा गया, उनके योगदान को कम आंका गया।

जेपी नड्डा गुरुवार को आगरा जिले में अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आयोजित ‘अनुसूचित जाति महासम्मेलन’ और 5,198 करोड़ की 124 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में हमारे दलित भाइयों को, अनुसूचित जाति के भाइयों को कभी भी मानवता और इंसानियत की दृष्टि से नहीं देखा। जब उन्होंने देखा तो वोटबैंक की राजनीति को ध्यान में रखकर देखा। इनकी सरकार में संविधान की रचना करने वाले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की उपेक्षा की गई, उनको दरकिनार रखा गया, उनके योगदान को कम आंका गया। यही कांग्रेस का चरित्र है, यही इनका इतिहास है।

उन्होंने कहा कि जब हम सत्ता में भी नहीं थे, तब भी हमने एकात्म मानववाद की दृष्टि से ये कहा था कि जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का भला नहीं होगा, तब तक देश तरक्की नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने का मतलब, अब जम्मू में भी एससी को आरक्षण मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में पीएम नरेंद्र मोदी ने छात्रवृत्ति बढ़ाने का काम किया। छात्रों के रहने के लिए 173 करोड़ रुपए खर्च करके हॉस्टल बनाए गए। फ्री-कोचिंग का हर साल 20,000 छात्र फायदा उठा रहे हैं। मुद्रा योजना का लाभ उठाने में हमारे अनुसूचित जाति के 18 फीसदी भाई हैं। ये खुशी की बात है। आज 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ गए हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पहली बार ऐसा हुआ कि एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि पर रखा गया। काशी में संत रविदास की जन्मभूमि की पावन भूमि के विवाद को लेकर पिछली सरकार कुछ नहीं कर पा रही थी। पीएम मोदी ने 25 फीट ऊंची प्रतिमा की स्थापना कर दी है। म्यूजिक पार्क का निर्माण कर दिया है। अब पावन धरा पर जाने के लिए फोर लेन की सड़क बना दी गई है।

उन्होंने कहा कि हमने सबको अधिकार देने का काम किया। हर गरीब के घर में शौचालय मिल गया। वंचित की आवाज मजबूत कर दी गई। एक दिन पहले ही आगरा को मेट्रो की सौगात दी गई है। एक स्टेशन का नाम बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा गया। आज 5,200 करोड़ की सौगात भी दे रहे हैं।

अन्य ख़बरें

‘विंग्स ओवर गंगा’ भारतीय वायुसेना के शौर्य और शक्ति का उत्सव : राजनाथ सिंह

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading