32.9 C
Jabalpur
April 21, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

ऐ वतन मेरे वतन से नया गाना कतरा-कतरा हुआ आउट, 21 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी सारा अली की फिल्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर खूब लाइमलाइट में बनी हुई हैं. सारा अली खान जल्द ही ऐ वतन मेरे वतन में एक स्वतंत्रता सेनानी के रूप में नजर आने वाली हैं. ऐ वतन मेरे वतन से मेकर्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर नया सॉन्ग कतरा-कतरा रिवील कर दिया है. कतरा-कतरा सॉन्ग में सारा अली खान का कभी ना देखा गया अवतार देखने को मिल रहा है. सारा एक नौजवान स्वतंत्रता सेनानी के रूप में अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन करती दिखाई दे रही हैं. कतरा-कतरा सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है. ऐ वतन मेरे वतन का कतरा-कतरा ट्रैक मेकर्स ने सोशल मीडिया पर रिवील कर दिया है. इस सॉन्ग में भरपूर देशभक्ति देखने को मिल रही है. सारा अली खान स्टारर ऐ वतन मेरे वतन के सॉन्ग कतरा-कतरा को मुकुंद सूर्यवंशी, रवि गिरी और रोहन देशमुख ने लिखा है. संगीत देने का काम मुकुंद सूर्यवंशी ने किया है. गाने को आवाज सुखविंदर सिंह ने दी और राघव शर्मा ने इसे लिखा और कंपोज किया है. सारा अली खान स्टारर ऐ वतन मेरे वतन ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी. देशभक्ति के जुनून को दिखाती थ्रिलर ड्रामा का प्रोडक्शन धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने किया है. जहां करण जौहर के साथ अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने प्रोड्यूस किया है. कन्नन अय्यर डायरेक्टेड इस फिल्म की कहानी अय्यर के साथ दारब फारुकी ने लिखी है. फिल्म में सारा अली खान के साथ सचिन खेडेकर, अभय वर्मा, स्पर्श श्रीवास्तव, एलेक्स ओ नील और आनंद तिवारी अहम रोल में नजर आने वाले हैं. तो वहीं इमरान हाशमी का फिल्म में कैमियो है.

अन्य ख़बरें

महिला आरक्षण संशोधन बिल पास न होने पर भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने जताई निराशा

Newsdesk

अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत: दिल्ली हाईकोर्ट ने एआई और डीपफेक से उनकी पहचान के गलत इस्तेमाल पर लगाई रोक

Newsdesk

शादी की सालगिरह से पहले यश कुमार ने दिया निधि झा को खास सरप्राइज, अभिनेत्री ने लिखा- ‘हर जन्म में हम ही एक-दूसरे की जान खाएंगे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading