37.5 C
Jabalpur
May 3, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

उप्र : गन्ने के ख्रेत में मिला नवजात शिशु

मुरादाबाद, 29 अक्टूबर | उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक गन्ने के खेत में फिर एक नवजात शिशु मिला। पिछले दो महीने में जिले की ये चौथी घटना है। कुंदरकी गांव के कुछ स्थानीय लोग, जो चारा इकट्ठा करने के लिए खेत में गए थे, उन्होंने देखा कि बच्चे की अमबिलिकल कॉर्ड (गर्भनाल) अभी भी बरकरार है।

तुरंत मानव तस्करी निरोधक दस्ते को सूचित किया गया और बच्चे को जिला अस्पताल की आईसीयू यूनिट में ले जाया गया।

बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के अधिकारियों ने कहा कि उसकी हालत स्थिर है और जल्द ही उसे रामपुर में एक अनाथालय में भेज दिया जाएगा।

मुरादाबाद के सीडब्लूसी सदस्य नीतू सक्सेना ने कहा, यह चिंता की बात है कि पिछले दो महीनों में जिले में चार शिशुओं को इस तरह से छोड़ दिया गया है। शुक्र है, यह बच्चा अच्छे स्वास्थ्य में है और उसकी स्थिति की देखरेख बाल रोग विशेषज्ञ कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

असम में तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकारः विजय कुमार गुप्ता

Newsdesk

तमिलनाडु में 62 केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतगणना की तैयारी

Newsdesk

चीन ने ईरानी तेल से संबंधित पांच चीनी कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंध लगाने से रोकने के लिए निषेधाज्ञा जारी की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading