22.8 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ममता बनर्जी ने सिलीगुड़ी में सीएए विरोधी रैली रद्द की

कोलकाता, 13 मार्च। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिलीगुड़ी में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में बुधवार को प्रस्तावित रैली रद्द करने और कोलकाता लौटने का फैसला किया है।

एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक में भाग लेने के अलावा, मुख्यमंत्री को सीएए लागू करने के केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में आज सिलीगुड़ी में एक मेगा रैली का भी नेतृत्व करना था।

हालाँकि, बुधवार सुबह यह घोषणा की गई कि मुख्यमंत्री केवल प्रशासनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी और फिर कोलकाता लौट जायेंगी। रैली रद्द कर दी गई है।

पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तर बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को देखते हुए सिलीगुड़ी में सीएए विरोधी रैली महत्वपूर्ण थी।

उत्तर बंगाल में आठ लोकसभा सीटों में से 2019 में भाजपा के उम्मीदवारों ने सात पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस ने एक एक सीट जीती। तृणमूल कांग्रेस का यहाँ खाता भी नहीं खुल सका था।

अन्य ख़बरें

पापोरी हर्ष की ‘द जुगनी स्टोरी’ ने गुरुग्राम की शाम को संगीत और यादों के जश्न में बदला

Newsdesk

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण के दौरान विस्फोट, चालक समेत पांच लोगों की मौत

Newsdesk

जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading