40 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दिल्ली की चार मंजिला इमारत में लगी आग, दो बच्चों समेत 4 की मौत

नई दिल्ली, 14 मार्च । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शास्त्री नगर इलाके में स्थित चार मंजिला इमारत में आग लग गई। आग इस कदर बेकाबू हो गई कि इसकी जद में आकर चार लोग की मौत हो गई, जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा पांच लोगों को बचा लिया गया है।

मृतकों की पहचान 30 वर्षीय मनोज, 28 वर्षीय पत्नी सुमन के रूप में हुई है। मरने वालों में उनके दो बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 3 और 5 साल है।

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) सुरेंद्र चौधरी ने कहा, “सुबह 5:22 फोन आया, जिसमें शास्त्री नगर इलाके के सरोजनी पार्क में आग लगने की खबर सामने आई थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस, चार अग्निशमन गाड़ियां, एम्बुलेंस और तीन पीसीआर वैन मौके पर पहुंचीं।

डीसीपी ने कहा, “यह चार मंजिला इमारत है, जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग है। सबसे पहले आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी, जिसके बाद पूरी बिल्डिंग धुआं-धुआं हो गई। संकरी गलियां होने के बावजूद जैसे-तैसे दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया।”

दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके बाद तीन युवक, एक महिला और उसके बच्चों को रेस्क्यू कर हेडगेवार अस्पताल मे भर्ती करवाया गया।

अन्य ख़बरें

ई20 ईंधन के इस्तेमाल से गाड़ियों के इंश्योरेंस क्लेम खारिज होने का दावा फर्जी :केंद्र

Newsdesk

वोटर कार्ड और अन्य दस्तावेजों में आधार के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, केंद्र और राज्यों को नोटिस

Newsdesk

खबर पांच

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading