41.1 C
Jabalpur
April 21, 2026
सी टाइम्स
खेल

बीएफआई के आनलाइन शैक्षिक कार्यक्रम से जुड़ी मैरी कॉम

Mary Kom. (File Photo)

नई दिल्ली, 28 अप्रैल| भारतीय मुक्केबाजी संघ (बीएफआई) ने लॉकडाउन के दौरान मुक्केबाजों को चोटों से दूर रखने के लिए मंगलवार को आनलाइन शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विश्व चैम्पियन और ओलंपिक पदक विजेता भारतीय महिला मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम सहित करीब 300 लोगों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर मैरी कॉम ने कहा, ” मैं चिकित्सकों और डॉक्टरों की टीम के संपर्क में आने लगी और उनके साथ बातचीत करके मुझे अपने शरीर के महत्व को समझने में मदद मिली। किस तरह से व्यायाम करके चोटों से बचा जा सकता है और सर्जरी ही हमेशा एकमात्र उपाय नहीं होता, यह मुझे काफी बाद में समझ आया। ”

उन्होंने कहा, ” डाक्टरों और फिजियोथेरेपिस्टों ने कई सामान्य चीजों पर विस्तार से बात की जिसमें ‘मेरे शरीर में पहले से ही लचीलापन है, इसलिए स्ट्रेचिंग की जरूरत नहीं, भार के साथ ट्रेनिंग करने से चोट बढ़ जाएगी और पट्टी बांधकर खेलने से चोटिल होने से बच जाएंगे’ जैसे विषय शामिल थे।”

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र पिकलबॉल एसोसिएशन के सहयोग के बिना 3 स्वर्ण पदक जीतना संभव नहीं था: अर्जुन और आदित्य सिंह

Newsdesk

आईपीएल 2026: तिलक का तूफानी शतक, जीटी को 99 रनों से रौंदकर एमआई ने तोड़ा हार का सिलसिला

Newsdesk

करणी सिंह : भारत के पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता, 5 ओलंपिक में किया देश का प्रतिनिधित्व

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading