18.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जबलपुर सेंट्रल जेल में सनसनी: अस्पताल वार्ड के शौचालय में कैदी ने उठाया चरम कदम

जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक विचाराधीन कैदी ने जेल अस्पताल के शौचालय में संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी जान दे दी। घटना के बाद जेल प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई।

जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गुड्डू उर्फ राजा विश्वकर्मा (60 वर्ष), निवासी संजीवनी नगर के रूप में हुई है। वह हत्या और अपहरण जैसे गंभीर मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केंद्रीय जेल में बंद था।

उप जेलर मदन कमलेश ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 08:00 बजे कैदी ने जेल के अस्पताल खंड स्थित वार्ड नंबर 03 के शौचालय में यह कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही जेल स्टाफ मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

फिलहाल जेल प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही नियमानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। घटना ने जेल सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment