November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नीतीश कुमार ने 811 करोड़ रुपए की 20 योजनाओं का किया शुभारंभ

पटना, 15 मार्च । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को रिमोट के माध्यम से प्रदेश में 811 करोड़ रुपए की लागत की 20 योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने 4 कृषि ज्ञान वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।

मुख्यमंत्री ने जिन योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, उसमें मशरूम किट का वितरण एवं मशरूम उत्पादन, शुष्क बागवानी योजना, मखाना विकास योजना, कृषि ज्ञान वाहन, पान विकास योजना, सिंघाड़ा विकास, आदर्श बागवानी केन्द्र (चाय), किशनगंज, उद्यानिक कलस्टर विकास योजना से संबंधित योजनाएं शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 4 कृषि ज्ञान वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कृषि ज्ञान वाहनों को रवाना करने के पहले मुख्यमंत्री ने वाहन के अंदर जाकर सारी व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध उपकरणों की उपयोगिताओं की जानकारी ली।

कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि किसानों को कृषि ज्ञान वाहन के माध्यम से कृषि सूचना एवं उनकी समस्याओं का समाधान उनके द्वार तक किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि चतुर्थ कृषि रोडमैप के तहत कृषि विभाग द्वारा प्रथम चरण में बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना तथा बिहार कृषि प्रबंधन और प्रसार प्रशिक्षण संस्थान बामेती, पटना द्वारा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों की नवीनतम जानकारी प्राप्त कर किसानों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि ज्ञान वाहन विकसित कराया गया है।

इस ज्ञान वाहन से मिट्टी जांच की सुविधा, किसानों को फसल विशेष के लिए उर्वरक व्यवहार की मात्रा, पशुओं की समस्याओं का त्वरित निदान, कीट-व्याधि सहित खरपतवार की पहचान एवं उसके प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी।

यह ज्ञान वाहन राज्य के विभिन्न जिलों के किसानों को कृषि की नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें जागरूक करेगा। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

सिविक सेंटर में पब बना हुड़दंग का अड्डा! शराब के नशे में युवक-युवतियों का घंटों हंगामा, अश्लील हरकतों से शर्मसार हो रहा शहर

Newsdesk

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

Leave a Comment