September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

यूपी के नए प्रमुख सचिव गृह बने दीपक कुमार, आयोग ने दी हरी झंडी

लखनऊ, 19 मार्च। चुनाव आयोग के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद को हटाने के आदेश के बाद गृह विभाग की जिम्मेदारी 1990 बैच के आईएएस दीपक कुमार को मिली है। आयोग ने उनके नाम पर हरी झंडी दे दी है।

दरअसल, चुनाव आयोग ने उन सभी राज्यों में गृह सचिवों को हटा दिया था, जिनके पास सीएम कार्यालय की भी कोई जिम्मेदारी थी। इसके साथ ही यूपी में भी संजय प्रसाद से प्रमुख सचिव गृह का चार्ज ले लिया गया और गृह विभाग का चार्ज स्वतः ही मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा के पास चला गया था।

आईएएस दीपक कुमार के पास बेसिक शिक्षा और वित्त विभाग का चार्ज है। उनकी बेदाग छवि के कारण उनके नाम पर चुनाव आयोग ने मुहर लगाई है।

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश सहित छह राज्यों गुजरात, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गृह सचिव को हटाने के आदेश जारी किए थे। चुनाव आयोग के अनुसार, सातों राज्यों के गृह सचिवों के पास सीएम दफ्तर में अन्य चार्ज भी था, इसलिए निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए गृह सचिव को हटाना जरूरी था।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी ने सिर्फ नींबू पानी पीकर 23 दिनों में इमरजेंसी पर लिखी थी ‘संघर्ष मा गुजरात’ किताब

Newsdesk

तमिलनाडु: मदुरै मीनाक्षी मंदिर ‘महा कुंभाभिषेकम’ के लिए तैयार, जिला प्रशासन अलर्ट

Newsdesk

विश्वकर्मा जयंती 2026: कैसे शुरू हुई विश्वकर्मा पूजा की परंपरा? जानें भगवान विश्वकर्मा के जन्म और पौराणिक कथा की कहानी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading