40 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

रणदीप हुडा की फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर का पहला गाना द सावरकर राजे हुआ रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जिंदगी को पर्दे पर उतारने के लिए तैयार हैं।फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर में रणदीप न सिर्फ सावरकर की भूमिका में नजर आएंगे, बल्कि इस फिल्म से वह बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत कर रहे हैं।अब स्वतंत्र वीर सावरकर का पहला गाना द सावरकर राजे जारी कर दिया है, जिसे सम्बता ने अपनी आवाज दी है।इस गाने के बोल भी उन्होंने ही लिखे हैं।रणदीप ने गाना साझा करते हुए लिखा, धर्म से है क्रांतिकारी, हौसला है तूफानी… ना रोक सकता गोरा, ना रोक सकता काला पानी। हर छंद में, हर कविता में, उनकी विरासत समय के साथ गूंजती है। सावरकर के किरदार को निभाने के लिए रणदीप ने 30 किलो वजन घटाया है।रणदीप ने एक ऐसी तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल है।रणदीप ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह शीशे के सामने सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं।रणदीप ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, काला पानी। स्वतंत्र वीर सावरकर 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म को हिंदी के साथ मराठी भाषा में रिलीज किया जाएगा।इसमें अंकिता लोखंडे और अमित सियाल जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अन्य ख़बरें

सुशांत की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं बहन श्वेता, बोलीं- ‘मैं उनके जाने को नहीं बल्कि जीने के तरीके को याद करती हूं’

Newsdesk

‘गदर’ के तारा सिंह ने दर्शकों से ऐसा रिश्ता जोड़ा जो वक्त के साथ और मजबूत हुआ: सनी देओल

Newsdesk

के. आसिफ : जिनके सपनों ने ‘मुगल-ए-आजम’ को बनाया भारतीय सिनेमा की शान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading