24 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

आईएसआईएस का इंडिया चीफ हारिस फारूकी कई सालों से नहीं आया देहरादून : एसएसपी अजय सिंह

देहरादून, 21 मार्च । आईएसआईएस के इंडिया चीफ हारिस फारूकी को बुधवार को बांग्लादेश से सीमा पार करने के बाद असम में गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक देहरादून का रहने वाला हारिस फारूकी उर्फ हरीश अजमल फारुखी भारत में आईएसआईएस का प्रमुख है। उसके पिता भी फरार बताए जा रहे हैं, जो पेशे से एक हकीम हैं।

इस मामले में एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि हारिस फारूकी पिछले 10 से 12 सालों से देहरादून नहीं आया है। गलत गतिविधियों के चलते हारिस फारूकी का परिवार के किसी भी सदस्य से संपर्क नहीं था।

उन्होंने बताया कि दून पुलिस ने इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के बाद मामले की जांच की थी, जिसमें यह सामने आया कि हारिस फारूकी अपने किसी भी परिजन के संपर्क में नहीं है और ना ही वह पिछले 10 से 12 सालों में देहरादून आया है।

अन्य ख़बरें

अखिलेश यादव पर मंत्री सुरेश खन्ना का पलटवार, बोले- अपने कार्यकाल की कानून-व्यवस्था याद करें

Newsdesk

युवती ने कार के सामने खड़े होकर किया हंगामा

Newsdesk

केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद में हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की 121वीं जयंती  खेल दिवस के रूप में आयोजित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading