24 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आकस्मिक निरीक्षण कर लिए मिठाई के नमूने


जबलपुर। मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों का विक्रय को सख्ती से रोकने के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सामग्री की दुकानों की आकस्मिक निरीक्षण की आज गुरूवार को भी जारी रही।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा गुरूवार को बंगाली क्लब मढ़ाताल स्थित गुलमोहर स्वीट से खोवा, बेसन और दूध से बनी तथा तैयबअली चौक स्थित चन्द्रकला स्वीट से खोवा, छेना और दूध से बनी मिठाइयों के चार-चार सैंपल लिए गए।

इसी प्रकार राइट टाउन स्थित हीरा स्वीट से पेड़ा और कलाकंद के, गोल बाजार स्थित गुप्ता स्वीट से पेड़ा और छेना की मिठाइयों के सैंपल लिए गए। राजस्व और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की खाद्य सामग्री के विक्रय प्रतिष्ठानों के निरीक्षण की कार्यवाही अभी जारी है।

जांच के दौरान सभी दुकानदारों को स्वच्छता से गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां बनाने तथा खाद्य पदार्थों का विक्रय करने निर्देशित किया गया है।

अन्य ख़बरें

अखिलेश यादव पर मंत्री सुरेश खन्ना का पलटवार, बोले- अपने कार्यकाल की कानून-व्यवस्था याद करें

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

रक्षाबंधन माताओं-बहनों के लिए नि:शुल्क चलीं मेट्रो बसें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading