43.9 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने फाइनल की 3 उम्मीदवारों के नामांकन की तारीख

देहरादून, 22 मार्च । उत्तराखंड में 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए 20 मार्च से नामांकन की प्रकिया शुरू हो गई। भाजपा ने पांचों लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

भाजपा शुक्रवार से अपने उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल करने की शुरुआत अल्मोड़ा से कर रही है। भाजपा ने अल्मोड़ा से अजय भट्ट को चुनावी मैदान में उतारा है।

वहीं कांग्रेस ने अपने 3 उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। 26 मार्च को टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जोत सिंह गुनसोला अपना नामांकन भरेंगे।

27 मार्च को पौड़ी गढ़वाल सीट से गणेश गोदियाल और अल्मोड़ा सीट से प्रदीप टम्टा अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उम्मीदवारों के नामांकन के समय कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेता मौजूद रहेंगे।

वहीं 26 अप्रैल को भाजपा की टिहरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार माला राज्य लक्ष्मी शाह भी अपना नामांकन भरेंगी। 27 मार्च को नैनीताल सीट से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार अजय भट्ट अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कराने की साजिश कांग्रेस नेताओं ने रची: मोहन यादव

Newsdesk

टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा और पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज

Newsdesk

मादक पदार्थों के खिलाफ जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42 किलो नशे का सामान जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading