November 6, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

एक्‍ट्रेस जान्हवी कपूर ने गोवा में ‘देवरा: पार्ट 1’ का अपना शेड्यूल किया पूरा

मुंबई, 26 मार्च । अपकमिंग फिल्‍म ‘देवरा: पार्ट 1’ में नजर आने वाली एक्‍ट्रेस जान्हवी कपूर ने गोवा में फिल्म का अपना शेड्यूल पूरा कर लिया है।

एक्‍ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में शेयर किया कि वह गोवा वापस आने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

जान्हवी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सूर्यास्त की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, “वापस आने और फिर से थंगम बनने का इंतजार नहीं कर सकती।”

फिल्म में जान्हवी थंगम नामक एक ग्रामीण लड़की की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म उनकी तेलुगु सिनेमा की पहली फिल्म है और इसमें सैफ अली खान और तेलुगु सुपरस्टार एनटीआर जूनियर भी हैं।

‘देवरा: पार्ट 1’ का गोवा शेड्यूल 19 मार्च को शुरू हुआ और इसमें एक गाने का सीक्वेंस भी शामिल था।

इस बीच जान्हवी तेलुगु सिनेमा में आगे बढ़ रही हैं। वह आगामी फिल्म ‘आरसी 16’ में राम चरण के साथ नजर आएंगी।

एक्‍ट्रेस ने ‘आरसी16’ के सेट से तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें राम चरण, उनके पिता और तेलुगु मेगास्टार चिरंजीवी और ऑस्कर और ग्रैमी विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान और अन्य क्रू सदस्य नजर आ रहे थे।

बुच्ची बाबू सना द्वारा निर्देशित, ‘आरसी16’ तेलुगु फिल्म इंडस्‍ट्री में ‘देवरा: भाग 1’ के बाद जान्हवी की दूसरी फिल्म है।

अन्य ख़बरें

रामायण देखकर रो पड़े अनुपम खेर, बोले- 100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी है

Newsdesk

भारत रत्न भूपेन हजारिका को नमन, पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बिश्नोई गैंग ने शूटरों तक पैसे पहुंचाने के लिए रिक्शाचालकों और दुकानदारों के खातों का किया इस्तेमाल

Newsdesk

Leave a Comment