July 29, 2026
सी टाइम्स
खेल

पहली जीत की तलाश में उतरेंगे कमिंस और हार्दिक

हैदराबाद, 27 मार्च । सनराइजर्स हैदराबाद बुधवार को आईपीएल 2024 के 8वें मैच में मुंबई इंडियंस की मेजबानी करेगी, जिसमें दोनों टीमें शुरुआती हार से उबरने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

सनराइजर्स को अपने शुरुआती मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से हार मिली थी, जबकि मुंबई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमें फिलहाल अंक तालिका में सातवें और आठवें स्थान पर हैं।

दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में 21 बार एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की है, जिसमें 12 जीत के साथ मुंबई का हैदराबाद के खिलाफ पलड़ा भारी रहा है।

टॉस 7 बजे और मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। ये मुकाबला राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा।

पिच रिपोर्ट: यहां की पिच काफी फ्लैट मानी जाती है और ऐसे में यहां पर खूब चौके-छक्के देखने को मिल सकते हैं, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो पिच में थोड़ा बदलाव दिखता है, जिससे स्पिनर्स को मदद मिलती है। इस मैदान पर चेज करने वाली टीम का रिकॉर्ड ज्यादा बेहतर है।

टीमें:

सनराइजर्स हैदराबाद: मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, मार्को जानसन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडेय, टी नटराजन, ट्रैविस हेड, ग्लेन फिलिप्स , वाशिंगटन सुंदर, जयदेव उनादकट, अनमोलप्रीत सिंह, उपेन्द्र यादव, फजलहक फारूकी, उमरान मलिक, झटवेध सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, आकाश महाराज सिंह, नितीश रेड्डी

मुंबई इंडियंस: इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, टिम डेविड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शम्स मुलानी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, ल्यूक वुड, नमन धीर, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, नेहाल वढेरा, कुमार कार्तिकेय, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, आकाश मधवाल, नुवान तुषारा, क्वेना मफाका

अन्य ख़बरें

सीडब्ल्यूजी 2026: प्रिया महिलाओं के 60 किग्रा बॉक्सिंग सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत का एक और मेडल पक्का

Newsdesk

बाबर आजम ने टेस्ट की कप्तानी सभी फॉर्मेट की कप्तानी मिलने की शर्त पर स्वीकार की: रिपोर्ट

Newsdesk

आईएसएसएफ वर्ल्ड कप: सोनम और हिमांशु ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम में कांस्य पदक जीता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading