20.7 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

अली फजल और ऋचा चड्ढा लॉन्च करेंगे अपना खुद का फैशन ब्रांड

मुंबई, 28 मार्च । बॉलीवुड कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा अपना खुद का फैशन ब्रांड लॉन्च करेंगे, जो स्थानीय कारीगरों पर ज्यादा फोकस करेगा।

अपने लेबल के साथ, ये कपल भारतीय संस्कृति में कला के सबसे पुराने रूपों में नई जान डालेगा।

कपल का लक्ष्य लखनऊ के स्थानीय कारीगरों का कायाकल्प करना है।

इस बारे में एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने कहा: “हम दोनों ने हमेशा जो कुछ भी किया है, उसमें जमीनी स्तर पर लोगों के लिए काम करने का प्रयास किया है। हम हमेशा स्थानीय समुदाय को बढ़ावा देना चाहते हैं। हमारे सामाजिक प्रयास भी कुछ ऐसे होते हैं, जिन्हें हम जमीनी स्तर से कानूनी स्तर तक करने का प्रयास करते हैं।”

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “जब हमारे मन में कारीगरों के लिए कुछ करने का विचार आया, खासतौर से लखनऊ के उन लोगों के लिए, जिनके पास कला का भंडार है, तो हम चाहते हैं कि यह लेबल उनके टैलेंट को प्रदर्शित करे।”

ऋचा ने कहा कि वह और उनके पति हमेशा स्थानीय कारीगरों की कला के कायल रहे हैं, खास तौर से कपड़ों में शानदार कारीगरी से।

एक्ट्रेस ने अपने बयान में आगे कहा, ”आज के दौर में स्थानीय कला लुप्त होती जा रही हैं। टेक्नोलॉजी और बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन के हावी होने से कारीगर जीवित रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसलिए हम इसे नया रूप देना चाहते हैं और समुदाय के अपने काम, अपनी कला, अपनी प्रतिभा दिखाने में मदद करना चाहते है।”

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading