26.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्य प्रदेश में पूर्व सांसद और दो पूर्व विधायक हुए भाजपा में शामिल

भोपाल, 28 मार्च । मध्य प्रदेश में दल बदल का दौर जारी है। राज्य में भाजपा का लगातार कुनबा बढ़ता जा रहा है। अब एक पूर्व सांसद और दो पूर्व विधायकों ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

भोपाल में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद और बसपा के स्टार प्रचारक राम लखन सिंह, जबलपुर जिले की पाटन से कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी और टीकमगढ़ जिले की खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अजय सिंह यादव ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं का पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि राज्य की सभी 29 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।

अन्य ख़बरें

केतन अग्रवाल हत्याकांड: 5053 पन्नों की चार्जशीट में साजिश का पूरा ब्योरा

Newsdesk

माँ कर्मा देवी चौक का भव्य लोकार्पण, साहू समाज ने जताया गौरव और सम्मान

Newsdesk

डूब क्षेत्र से महज 20 फीट दूरी पर बन रहा स्कूल भवन, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading