September 4, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

विशाल मिश्रा ने कॉन्सर्ट में गाया ‘मस्त मलंग झूम’ सॉन्ग, फैंस हुए कायल

मुंबई, 28 मार्च । हाल ही में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में सिंगर विशाल मिश्रा ने अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का पार्टी सॉन्ग ‘मस्त मलंग झूम’ गाकर सुर्खियां बटोरीं।

गाना सुन कॉन्सर्ट में मौजूद फैंस झूमने लगे। इस गाने को सोनाक्षी सिन्हा, टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया है।

गाने को विशाल मिश्रा, अरिजीत सिंह और निखिता गांधी ने गाया है।

‘मस्त मलंग झूम’ को मिश्रा ने कंपोज किया है, जबकि गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। इसे जॉर्डन में शूट किया गया है।

‘बड़े मियां छोटे मियां’ का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और रोनित बोस रॉय भी हैं।

अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा, अली अब्बास जफर द्वारा निर्मित हैं।

यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अन्य ख़बरें

किरदार के लिए 14 किलो वजन बढ़ाना पड़ा भारी, निमिषा सजयन बोलीं- बुरे सपने जैसा था अनुभव

Newsdesk

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

Newsdesk

जन्माष्टमी स्पेशल: बच्चों को जरूर दिखाएं भगवान श्री कृष्ण पर बनी ये एनिमेटेड फिल्में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading