27.5 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर कांग्रेस में उलझन बरकरार

भोपाल, 29 मार्च । मध्य प्रदेश में एक तरफ लोकसभा के चुनाव का प्रचार जोर पकड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अब भी तीन संसदीय क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों के नाम तय नहीं कर पाई है। पार्टी अब भी उलझन में है कि यहां किसे मैदान में उतारा जाए।

राज्य में लोकसभा की 29 सीटें हैं इनमें से कांग्रेस को 28 सीटों पर उम्मीदवार तय करने हैं और एक सीट आपसी समझौते के चलते समाजवादी पार्टी के खाते में गई है।

कांग्रेस अब तक 25 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है, मगर तीन संसदीय सीटें मुरैना, ग्वालियर और खंडवा ऐसी हैं जहां अंतिम तौर पर फैसला नहीं हो पाया है।

कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि जो तीन सीटें बची हैं, वहां नेताओं में आपसी सहमति नहीं बन पा रही है और जातीय समीकरण के चलते बेहतर उम्मीदवार भी पार्टी के लिए खोजना आसान नहीं है। इसी वजह से उम्मीदवारों के चयन में देरी हो रही है, फिर भी संभावना है कि जल्द ही नाम तय हो जाएंगे।

एक तरफ जहां कांग्रेस के तीन सीटों पर उम्मीदवार तय नहीं हो पाए हैं, वहीं समाजवादी पार्टी खजुराहो संसदीय क्षेत्र के लिए उम्मीदवार का नाम तय नहीं कर पाई है। पार्टी कार्यकर्ताओं में इस बात की चिंता है कि उम्मीदवार घोषित किए जाने में हो रही देरी का असर चुनाव प्रचार पर पड़ेगा।

अन्य ख़बरें

मुंबई में गणेशोत्सव के सातवें दिन 6,436 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, कोई अप्रिय घटना नहीं

Newsdesk

जनेकृविवि के इमलिया फॉर्म में वानिकी विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम

Newsdesk

70वीं राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज होगा शुभारंभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading