November 6, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

म्यूजिक और डांस के प्रति राम चरण का पैशन प्रेरणादायक है : दलेर मेंहदी

मुंबई, 29 मार्च । पंजाबी पॉप सेंसेशन दलेर मेहंदी ने फिल्म ‘गेम चेंजर’ के अपने लेटेस्ट ट्रैक ‘जरागंडी’ के लिए स्टार राम चरण के साथ सहयोग किया है।

दलेर मेहंदी ने एक्टर की तारीफ करते हुए कहा कि म्यूजिक और डांस के प्रति उनका पैशन वास्तव में प्रेरणादायक है।

‘जरागंडी’ पंजाबी बीट्स और साउथ इंडियन फ्लेवर का मिश्रण है।

गाने का टाइटल उत्साह से भरा ट्रैक है, जो दलेर मेहंदी के सिग्नेचर भांगड़ा बीट्स को राम चरण के करिश्माई अंदाज के साथ सहजता से जोड़ता है।

मेहंदी ने कहा, “राम चरण के साथ काम करना शानदार एक्सपीरियंस रहा। म्यूजिक और डांस के प्रति उनका पैशन वास्तव में प्रेरणादायक है। मेरा मानना है कि हमारे सहयोग के चलते कुछ स्पेशल हुआ है।”

‘गेम चेंजर’ एस. शंकर द्वारा निर्देशित एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म है।

फिल्म में राम चरण डबल रोल में हैं। इसमें कियारा आडवाणी, अंजलि, एस. जे. सूर्या, जयराम, सुनील, श्रीकांत, समुथिरकानी और नासर भी हैं।

अन्य ख़बरें

रामायण देखकर रो पड़े अनुपम खेर, बोले- 100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी है

Newsdesk

भारत रत्न भूपेन हजारिका को नमन, पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बिश्नोई गैंग ने शूटरों तक पैसे पहुंचाने के लिए रिक्शाचालकों और दुकानदारों के खातों का किया इस्तेमाल

Newsdesk

Leave a Comment