September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बिजनौर में तूफान के चलते गाड़ी पर गिरा पेड़, एक की मौत

बिजनौर, 30 मार्च । उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शनिवार सुबह तूफान और बारिश का कहर आया। तूफान के चलते कोतवाली शहर थाना अंतर्गत इंन्द्रलोक कॉलोनी के पास में एक पेड़ सड़क पर जा रही ईको कार पर आ गिरा, जिसके चलते कार सवार 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह को कंट्रोल रूम को दुर्घटना के संबंध सूचना मिली थी। तत्काल सूचना पर राहत-बचाव दल के साथ पुलिस मौके पहुंची और घायलों का रेस्क्यू किया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां चिकित्सकों ने मोहम्मद नासिर (45) को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल शहनाज और मोहम्मद वाजिद का इलाज चल रहा है।

हादसा उस वक्त हुआ जब एक महिला समेत तीन कार सवार लोग हरियाणा से मंडावली अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार कोतवाली शहर थाना अंतर्गत इंन्द्रलोक कॉलोनी के पास पहुंची, तूफान के चलते सड़क किनारे खड़ा एक पेड़ कार पर आ गिरा। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग गंभीर से घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल बिजनौर इलाज में चल रहा है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर स्टेशन पर 12 पैंट्रीकारों की जांच, तीन में अनियमितता पर ₹60 हजार जुर्माना, बिरयानी-सब्जी के नमूने लैब भेजे

Newsdesk

यूपी में पंचायत सहायकों को मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे, हटाए गए सहायक होंगे बहाल: राजभर

Newsdesk

मुंबई में खाने-पीने की जगहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, चार लाइसेंस सस्पेंड, पुणे डिवीजन में भी प्रतिष्ठानों पर गिरी गाज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading