November 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

एक्साइज पॉलिसी मामले में सीएम केजरीवाल आज होंगे दिल्ली कोर्ट में पेश

नई दिल्ली, 1 अप्रैल । मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया जाएगा। कथित शराब नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी ईडी हिरासत आज समाप्त हो रही है।

इससे पहले 28 मार्च को राउज़ एवेन्यू कोर्ट की जज कावेरी बावेजा ने “पर्याप्त कारण” बताते हुए उनकी ईडी हिरासत बढ़ा दी थी।

हालांकि, जज ने उन्हें अपने परिवार के सदस्यों और वकीलों से मिलने की इजाजत दे दी।

जांच एजेंसी ने मुख्यमंत्री की सात दिन की और हिरासत मांगी थी। हालांकि, दलीलें सुनने के बाद अदालत ने केजरीवाल की ईडी रिमांड को 1 अप्रैल तक चार दिनों के लिए बढ़ा दिया था।

जांच एजेंसी ने कहा कि जांच के दौरान अब तक एकत्र की गई सामग्री और दर्ज किए गए बयानों से उनका आमना-सामना कराना जरूरी है।

अदालत ने जांच अधिकारी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि आरोपियों से आगे की पूछताछ और आमना-सामना बिना किसी देरी के हो।

ईडी ने 21 मार्च को दिल्ली में उनके आधिकारिक आवास पर पूछताछ करने के बाद सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार किया था।

अन्य ख़बरें

नेपाल में भारी बर्फबारी के बीच छह भारतीय पर्यटक लापता, सेना ने शुरू किया खोज अभियान

Newsdesk

अमित शाह का विपक्षी रैली पर हमला, बोले- सिख विरोधी दंगों की बरसी पर आयोजन पीडि़तों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा

Newsdesk

आंध्र की तट की ओर बढ़ रहा चक्रवात चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Newsdesk

Leave a Comment