October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राहुल गांधी बुधवार को वायनाड से करेंगे नामांकन

तिरुवनंतपुरम, 2 अप्रैल । कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए वायनाड से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। यहां से वह दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं।

नामांकन से पहले वह निर्वाचन क्षेत्र में एक रोड शो में हिस्सा लेंगे और शाम तक दिल्ली लौट आएंगे।

केरल में चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

राहुल गांधी का मुकाबला सीपीआई महासचिव डी. राजा की पत्नी सीपीआई उम्मीदवार एनी राजा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन से है।

सुरेंद्रन ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “यह अच्छा है कि गांधी आखिरकार अपना नामांकन दाखिल करने के लिए वायनाड आ रहे हैं।”

राज्य भाजपा प्रमुख ने कांग्रेस नेता पर निर्वाचन क्षेत्र में कुछ भी काम नहीं करने का आरोप लगाया है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी इंडिया ब्लॉक की पार्टी सीपीआई की एनी राजा के खिलाफ चुनाव लड़ने पर राहुल गांधी पर तंज किया है।

गौरतलब है कि 2019 के चुनावों में, राहुल गांधी ने 4.31 लाख वोटों के अंतर के साथ जीत हासिल की थी।

अन्य ख़बरें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Newsdesk

भारत ‘आईसीएआर-सीजीआईएआर साइंस एंड पार्टनरशिप वीक’ की करेगा मेजबानी, दिल्ली में जुटेंगे दुनियाभर के वैज्ञानिक

Newsdesk

Leave a Comment