27.5 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भारी मशक्कत के बाद कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में तय किए तीन उम्मीदवार

भोपाल, 6 अप्रैल । कांग्रेस के भीतर चली भारी कशमकश के बाद आखिरकार मध्य प्रदेश के तीन उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए। ये तीनों उम्मीदवार पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

कांग्रेस ने ग्वालियर से प्रवीण पाठक, मुरैना से सत्यपाल सिंह सिकरवार और खंडवा से नरेंद्र पटेल को उम्मीदवार बनाया है।

राज्य में लोकसभा की 29 सीटें हैं। इनमें से 28 सीटें कांग्रेस के खाते में है। एक सीट आपसी समझौते के तहत समाजवादी पार्टी को गई है।

कांग्रेस ने अब सभी 28 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। तीन सीटों के लिए काफी खींचतान चल रही थी और उम्मीदवारों का फैसला नहीं हो पा रहा था।

आखिरकार शनिवार को शेष तीनों उम्मीदवारों के नाम का फैसला हो गया। वहीं समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार का खजुराहो संसदीय क्षेत्र से नामांकन निरस्त हो गया है।

अन्य ख़बरें

मुंबई में गणेशोत्सव के सातवें दिन 6,436 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, कोई अप्रिय घटना नहीं

Newsdesk

जनेकृविवि के इमलिया फॉर्म में वानिकी विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम

Newsdesk

70वीं राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज होगा शुभारंभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading