September 3, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयटेक्नोलॉजी

माइक्रोसॉफ्ट लंदन में नया एआई हब बनायेगा

लंदन, 8 अप्रैल । टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक नया एआई हब खोलने की घोषणा की है।

यह घोषणा कोपायलट सहित अपने उपभोक्ता एआई उत्पादों और अनुसंधान को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए नया माइक्रोसॉफ्ट एआई संगठन बनाने के महीनों बाद की गई है।

कंपनी के अनुसार, नया एआई हब “माइक्रोसॉफ्ट में हमारी एआई टीमों और ओपनएआई सहित हमारे साझेदारों के साथ मिलकर अत्याधुनिक लैंग्वेज मॉडलों और उनके सहायक बुनियादी ढांचों को आगे बढ़ाने तथा फाउंडेशन मॉडल के लिए विश्व स्तरीय टूलिंग बनाने के काम का नेतृत्व करेगा”।

नए एआई हब का नेतृत्व एआई वैज्ञानिक और इंजीनियर जॉर्डन हॉफमैन करेंगे। माइक्रोसॉफ्ट एआई में शामिल होने से पहले, हॉफमैन ने लंदन स्थित इन्फ्लेक्शन और डीपमाइंड में एआई नेतृत्वकर्ता के रूप में खुद को स्थापित किया है।

हॉफमैन के साथ कंपनी के लंदन पैडिंगटन कार्यालय में स्थित माइक्रोसॉफ्ट एआई टीम के सदस्यों का एक समूह भी शामिल होगा।

कंपनी ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, “ब्रिटेन में एआई प्रतिभा और विशेषज्ञता का एक विशाल पूल है, और माइक्रोसॉफ्ट एआई इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण, दीर्घकालिक निवेश करने की योजना बना रहा है। हम इस नए एआई हब में सर्वश्रेष्ठ एआई वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की नियुक्ति शुरू कर रहे हैं।”

पोस्ट में, टेक दिग्गज ने एआई युग के लिए ब्रिटेन के कार्यबल को कुशल बनाने और एआई अर्थव्यवस्था को शक्ति देने के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण करने के लिए हाल ही में घोषित 2.5 अरब पाउंड के निवेश पर भी प्रकाश डाला, जिसमें 2026 तक 20 हजार सबसे उन्नत जीपीयू को देश में लाने की प्रतिबद्धता भी शामिल है।

अन्य ख़बरें

अमेरिका में नारीवादी आंदोलन की अगुवा ग्लोरिया स्टाइनम का निधन, भारत से था खास जुड़ाव

Newsdesk

नेपाल आपदा: अब तक 166 भारतीयों का रेस्क्यू, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 410 भारतीय चीन से लौटे

Newsdesk

पाकिस्तान: हिंदू युवती के कथित अपहरण, धर्म परिवर्तन और शादी के मामले ने बढ़ाई चिंताएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading