October 31, 2026
सी टाइम्स
खेल

आईपीएल 2024 में रियान पराग का वर्जन 2.0

जयपुर, 11 अप्रैल । राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने इस सीजन का अपना तीसरा अर्धशतक लगाया। घरेलू दर्शकों के सामने उन्होंने तूफानी पारी खेलते हुए चौके-छक्कों की बारिश की। आलम ये था कि पूरा सवाई मानसिंह स्टेडियम उनके नाम से गूंज उठा।

सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोलर्स का शिकार बनने वाले रियान पराग ने बाहरी किसी भी चीज को खुद पर हावी नहीं होने दिया। आरआर टीम मैनेजमेंट ने हमेशा इस युवा बल्लेबाज को उनके खराब दौर में सपोर्ट किया, लेकिन इस सीजन की कहानी थोड़ी अलग है।

रियान को टारगेट करने वाले शायद अब समझ चुके हैं कि आखिर आरआर इस खिलाड़ी को इतना सपोर्ट क्यों करती है।

आईपीएल 2024 में टीम मैनेजमेंट ने रियान पराग के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करते हुए उन्हें नंबर 4 पर प्रमोट किया है। शायद ये बदलाव घरेलू सर्किट में उनके दमदार प्रदर्शन को देख कर किया गया हो।

पिछले कई सीजन रियान पराग के लिए अच्छे नहीं रहे, लेकिन बुधवार को सीजन में पहली हार झेलने के बावजूद राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग और उनकी बेखौफ बल्लेबाजी की फैंस चर्चा कर रहे हैं।

लंबे समय तक खराब फॉर्म झेल रहे पराग ने पहले घरेलू सर्किट में शानदार प्रदर्शन किया और अब उसे आईपीएल में भी जारी रखा। 43, नाबाद 84, नाबाद 54, 4 और अब 76… ये पिछले पांच मैच में रियान पराग के स्कोर हैं।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर रियान ने सीजन का तीसरा अर्धशतक जड़ा। अब ऑरेंज कैप की रेस में उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली ही चल रहे हैं।

खास बात ये है कि इस सीजन में उनकी किस्मत भी उनका पूरा साथ दे रही है। गुजरात के खिलाफ 48 बॉल पर 76 की बेहतरीन पारी खेलने वाले रियान पराग को इस दौरान तीन जीवनदान मिले। आईपीएल 2024 में रियान का बल्ला पूरे कॉन्फिडेंस के साथ गेंदबाजों के लिए आग उगल रहा है। उनका ये दमदार प्रदर्शन देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि ये उनका यह वर्जन 2.0 है।

अन्य ख़बरें

ढाका टेस्ट: चेज-वार्रिकान की शानदार गेंदबाजी, ब्रैंडन किंग का अर्धशतक, वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया

Newsdesk

मलेशियन जीपी स्प्रिंट में अकोस्टा की जीत, मार्केज ने चैंपियनशिप में बढ़त बढ़ाई

Newsdesk

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को हराकर शान से कटाया सेमीफाइनल का टिकट, अभिषेक ने दागे 2 गोल

Newsdesk

Leave a Comment