27.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पीएम मोदी के उत्तराखंड आने से पहले सीएम धामी ने की विशेष पूजा अर्चना

ऋषिकेश, 11 अप्रैल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज ऋषिकेश में चुनावी सभा है। उनके आगमन से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऋषिकेश पहुंचे और त्रिवेणी घाट पर मां गंगा की पूजा अर्चना की।

मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर मां गंगा की विधि विधान से पूजा-अर्चना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुयश पूर्ण जीवन एवं तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने की प्रार्थना की। साथ ही मां गंगा से प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प “विकसित भारत” की पूर्णता और उत्तराखंड की उन्नति के लिए कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार ने उत्तराखंड में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। जो कार्य पहले ही हो जाने चाहिए थे, उन्हें कांग्रेस सरकार ने कभी शुरू नहीं किया और देवभूमि की उपेक्षा करते रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने आज उत्तराखंड को वैश्विक स्तर पर भी नई पहचान देने का कार्य किया है। उत्तराखंड से उनका विशेष लगाव है और देवभूमिवासी भी उन्हें अपने ही परिवार का एक अभिन्न अंग मानते हैं। एक ओर प्रधानमंत्री मोदी की विकास की गारंटी है, तो दूसरी ओर कांग्रेस फिर से देश को खाई में धकेलने का सपना देख रही है। यह मौका अब जनता देने वाली नहीं है, क्योंकि देश की जनता कांग्रेस की असलियत जान चुकी है।

अन्य ख़बरें

स्वर्ण कलश की अंतिम परिक्रमा कल

Newsdesk

पनागर एसिड अटैक केस में पिता-पुत्र को 10-10 साल की सजा

Newsdesk

OBC महिला अभ्यर्थी को सामान्य वर्ग में नियुक्ति का हक, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading