35.6 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर :- बाइक सवार बदमाशों ने फेका पेट्रोल बम, हुआ धमाका

जबलपुर के घमापुर थाना अंतर्गत कांचघर चौक के पास समदड़िया कॉलोनी स्थित एक मोबाइल दुकान पर अज्ञात बदमाश के द्वारा पेट्रोल बम फेंका गया, जैसे ही वह दुकान के पास आकर गिरा तो वहां पर उपस्थित लोग तितर बितर हो गए। क्षेत्र के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस प्रकार से अज्ञात बदमाशों के द्वारा पेट्रोल बम फेंका गया है। बता दे यह घटना बुधवार की रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची घमापुर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही इस संबंध में लोगों का कहना है कि वह मोबाइल की दुकान के आस पास खड़े हुए थे, एक दम से धमाके की आवाज आई जब देखा तो बगल से आग निकल रही थी और जांच के टुकड़े पड़े हुए थे तब समझ आया किसी ने पेट्रोल बम मारा है, तत्काल सीसीटीवी में देखा गया तो दो अज्ञात तत्व बमबाजी करते हुए नजर आ रहे थे। हालाकि इस घटना में किसी को जनहानि नहीं हुई है ।

बाइट – मौसम बाजपेई

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

तृणमूल ने बैंक खातों को फ्रीज करने के मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर की

Newsdesk

लखनऊ कोचिंग इंस्टीट्यूट में भीषण आग से 14 की मौत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की पुष्टि

Newsdesk

एकनाथ शिंदे ने ‘ऑपरेशन टाइगर’ को दिया अंजाम, शिवसेना में शामिल हुए यूबीटी के 6 बागी सांसद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading