22.7 C
Jabalpur
September 3, 2026
सी टाइम्स
खेल

आईएसएल-7 : पहली जीत की तलाश में आज हाईलैंडर्स से भिड़ेगी ईस्ट बंगाल

वास्को (गोवा), 5 दिसंबर | हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में पहली बार खेल रही एससी ईस्ट बंगाल (एससीईबी) लगातार दो हार झेलने के बाद लीग के सातवें सीजन में शनिवार को वॉस्को डी गामा के तिलक मैदान पर नॉर्थईस्ट युनाइटेड से भिड़ेगी। ईपीएल मे खेल चुके दिग्गज कोच रॉबी फॉलर की टीम ईस्ट बंगाल को अपने पहले मैच में एटीके मोहन बागान से और दूसरे मैच में मुम्बई सिटी एफसी से हार का सामना करना पड़ा था। इन शुरुआती दो मैचों में टीम पांच गोल खा चुकी है।

लिवरपूल के पूर्व स्ट्राइकर फॉलर का मानना है कि व्यक्तिगत गलतियों के कारण उनकी टीम को अंक गंवाना पड़ा है।

इधर, नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी सीजन में अपनी बेहतरीन शुरुआत जारी रखना चाहेगी। नॉर्थईस्ट युनाइटेड के लिए सीजन की शुरुआत अब तक अच्छी रही है, लेकिन एक क्षेत्र ऐसा है जो उसके लिए एक चिंता का विषय है और वह है ओपन प्ले से गोल करना।

हाईलैंडर्स ने इस सीजन में अब तक जो चार गोल किए उनमें से उसने तीन सेट-पीस से किए हैं।

अन्य ख़बरें

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

Newsdesk

भारत को मिली ‘विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2027’ की मेजबानी, आखिर क्यों श्रीलंका ने ‘गंवाया’ हाथ आया मौका?

Newsdesk

नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नील समराज ने 100 मीटर दौड़ में यूथ नेशनल और मीट रिकॉर्ड बनाया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading