26.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्य प्रदेश में पूर्व विधायक सहित अनेक नेता भाजपा में शामिल

भोपाल, 12 अप्रैल । मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बुंदेलखंड के सागर और महाकौशल के छिंदवाड़ा में बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक पारुल साहू के अलावा छिंदवाड़ा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अमित सक्सेना सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में कांग्रेस के अनेक नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

सागर जिले से पूर्व विधायक पारुल साहू ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और कहा कि उनकी यह घर वापसी है। वे भाजपा से ही विधायक निर्वाचित हुई थी और उसके बाद भाजपा छोड़ कर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरी थी। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

इसी तरह छिंदवाड़ा से जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अमित सक्सेना ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।

इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है और हर कोई इसमें शामिल होकर अपना योगदान देना चाहता है। बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले नेताओं को मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य नेताओं ने अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया और भाजपा की सदस्यता दिलाई।

अन्य ख़बरें

केतन अग्रवाल हत्याकांड: 5053 पन्नों की चार्जशीट में साजिश का पूरा ब्योरा

Newsdesk

माँ कर्मा देवी चौक का भव्य लोकार्पण, साहू समाज ने जताया गौरव और सम्मान

Newsdesk

डूब क्षेत्र से महज 20 फीट दूरी पर बन रहा स्कूल भवन, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading