November 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

हरियाणा में लिव-इन में रहने वाले यू ट्यूबर्स ने सातवीं मंजिल से लगाई छलांग, हुई मौत

चंडीगढ़, 13 अप्रैल । हरियाणा के बहादुरगढ़ में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवा जोड़े ने शनिवार को अपने अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दोनों यूट्यूबर थे और पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच झड़प हुई थी जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया।

पुलिस ने मृतकों की पहचान गर्वित (25) और नंदिनी (22) के रूप में की है। वे बहादुरगढ़ में किराए के मकान में रह रहे थे।

पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा।

दोनों अपनी टीम के साथ देहरादून से एक शॉर्ट फिल्म बनाकर लौटे थे।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

Leave a Comment