30.5 C
Jabalpur
May 9, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

आईसीयू से बाहर आए राहुल रॉय, तबीयत में सुधार

मुंबई, 5 दिसंबर | बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय की तबीयत में अब सुधार देखा जा रहा है। 52 वर्षीय इस अभिनेता को पिछले हफ्ते ब्रेन स्ट्रोक आने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि वह अब धीरे-धीरे चलने लगे हैं और फिजियोथेरेपी की एक्सरसाइज वगैरह कर रहे हैं। राहुल के दोस्त और निर्माता अश्विनी कुमार ने ई टाइम्स को बताया, “राहुल खाना खाने लगे हैं। अभी शुरुआत में वह हल्का खाना खा रहे हैं। एक छोटा सा थक्का अभी भी है, जिसे थिनर्स की मदद से डिसॉल्व कर दिया जाएगा। बेशक इन सबमें वक्त लगेगा, लेकिन अब तक सब कुछ अच्छे से ही हुआ है।”

नवंबर के आखिरी हफ्ते में अपनी आने वाली फिल्म ‘एलएसी : लिव द बैटल’ की कारगिल में शूटिंग करन के दौरान उन्हें अचानक ब्रेन स्ट्रोक आया था।

राहुल राय को अपनी पहली फिल्म ‘आशिकी’ से रातोंरात पहचान मिली थी। यह फिल्म 1990 में रिलीज हुई थी। इस बीच, ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद उन्हें कारगिल से पहले श्रीनगर लाया गया और फिर से मुंबई ले जाया गया। उनका इलाज यहां के नानावती अस्पताल में चल रहा है।

अन्य ख़बरें

इश्क दम और इडली रसम’ खाना, परिवार और भावनाओं की खूबसूरत कहानी : सुरभि चंदना

Newsdesk

जब गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान अनिल विश्वास ने तलत महमूद को लगाई थी डांट, ‘कंपन’ बन गई पहचान

Newsdesk

गुल्लक 5’ में अनंत वी. जोशी की एंट्री, अन्नू मिश्रा के किरदार में आएंगे नजर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading