November 6, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

सरकार ने कच्चे तेल पर बढ़ाया अप्रत्याशित कर

नई दिल्ली, 16 अप्रैल । सरकार ने मंगलवार से कच्चे तेल पर अप्रत्याशित कर 6,800 रुपये से बढ़ाकर 9,600 रुपये प्रति मीट्रिक टन कर दिया।

इससे तेल अन्वेषण और उत्पादन कंपनियाें ओएनजीसी और ऑयल इंडिया लिमिटेड को घाटा हो सकता है। लेकिन सरकार को गरीबों के लिए अपनी सामाजिक कल्याण योजनाओं को संचालित करने व अपने राजकोषीय घाटे को नियंत्रण में रखने के लिए अधिक संसाधन मिलेगा।

सरकार ने पिछले साल जुलाई में कच्चे तेल पर अप्रत्याशित कर लगाया था और गैसोलीन, डीजल और विमानन ईंधन के निर्यात पर लेवी बढ़ा दी थी, क्योंकि निजी रिफाइनरों ने घरेलू बाजार में बिक्री के बजाय विदेशी बाजारों में रिफाइनिंग मार्जिन से लाभ कमाना शुरू कर दिया था।

अन्य ख़बरें

एआई अगले 10 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में जोड़ सकता है 79 अरब डॉलर: रिपोर्ट

Newsdesk

बाजार की पाठशाला: धनतेरस पर सोना खरीदने जा रहे हैं? बिल चुकाने से पहले ये पांच चीजें जरूर चेक कर लें

Newsdesk

आईडीबीआई बैंक के कर्मचारी निजीकरण के खिलाफ 2 से 3 नवंबर तक करेंगे हड़ताल; 10,000 से अधिक कर्मचारियों का समर्थन

Newsdesk

Leave a Comment