19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए गजट अधिसूचना जारी

नई दिल्‍ली, 18 अप्रैल । लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए गजट अधिसूचना जारी कर दी गई है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को यह अधिसूचना जारी की। आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की 96 संसदीय सीटों पर चुनाव होंगे। इस चरण की सभी 96 सीटों पर 13 मई को मतदान होगा।

अधिसूचना होने के बाद अब 25 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

चुनाव आयोग के मुताबिक, उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच 26 अप्रैल को होगी। इसके साथ ही यदि कोई उम्मीदवार चाहे तो वह 29 अप्रैल तक अपना नामांकन वापस ले सकता है। नामांकन वापस लेने के लिए 29 अप्रैल आखिरी तारीख होगी।

चौथे चरण में जिन राज्यों में चुनाव होना है उनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर शामिल है।

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होने जा रहा है। पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन सभी 102 सीटों पर चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया।

आखिरी व सातवां चरण 1 जून को संपन्न होगा। इसके बाद 4 जून को वोटों की गिनती की जाएगी।

अन्य ख़बरें

गुजरात: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी गिफ्ट सिटी से प्रभावित, यूटिलिटी टनल सिस्टम की तारीफ की

Newsdesk

बायर्न म्यूनिख के मैनेजर विंसेंट कॉम्पनी ट्रेनिंग सेशन के दौरान बेहोश, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Newsdesk

गुजरात के मंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को ‘वाइब्रेंट समिट 2027’ के लिए आमंत्रित किया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading