जबलपुर :- पुलिस ने गांजा की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा है, ये दोनों आरोपी उड़ीसा से गांजे को जबलपुर में खपाने के लिए लाये थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से तक़रीबन 13 किलो 500 ग्राम गांजा भी बरामद किया है बाजार में गांजे की कीमत डेढ़ लाख रुपये बतायी जा रही है। पुलिस आरोपियों से गांजे के बारे में और अधिक जानकारी एकत्रित कर रही है। सिविल लाईन थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस द्वारा जगह जगह वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पूल नंबर 1 तिराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक ऑटो को रोका गया। ऑटो की जब चेकिंग की जा रही थी तभी उसमे बैठे दो युवक भागने लगे जिन्हे घेरा बंदी कर पकड़ा गया। पकडे जाने के बाद उनके पास से एक सूटकेस में और दूसरे थैले में गांजा पाया गया। आरोपिओं से जब पूछताछ की गई तो एक अपना नाम मनीष चौबे और दूसरे ने अपना नाम अशोक बर्मन बताया। पूछताछ में पुलिस को आरोपियों ने बताया की गांजे को उन्होंने उड़ीसा राज्य के बलांगीर से ट्रैन द्वारा लेकर आये है जिसे वो जबलपुर बेचने वाले है। पुलिस ने आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर उनसे और जानकारियों जुटा रही है।
बाइट – धीरज राज – थाना प्रभारी, सिविल लाईन
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट


