September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अमित शाह आज राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली, 20 अप्रैल। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

अमित शाह आज वर्तमान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मशहूर फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी के पक्ष में चुनावी रैली कर जनता का आशीर्वाद मांगेंगे।

अमित शाह आज सुबह 11 बजे राजस्थान के भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के शक्करगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 12:30 बजे कोटा पहुंचेंगे और सीएडी ग्राउंड में दिन की अपनी दूसरी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद अमित शाह उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे। वह शाम को करीब 4 बजे उत्तर प्रदेश के मथुरा लोकसभा में पहुंचकर वृंदावन के प्रियाकांत जू मंदिर ग्राउंड में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

बता दें कि राजस्थान के कोटा से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और उत्तर प्रदेश के मथुरा से हेमा मालिनी भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं।

अन्य ख़बरें

जबलपुर स्टेशन पर 12 पैंट्रीकारों की जांच, तीन में अनियमितता पर ₹60 हजार जुर्माना, बिरयानी-सब्जी के नमूने लैब भेजे

Newsdesk

यूपी में पंचायत सहायकों को मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे, हटाए गए सहायक होंगे बहाल: राजभर

Newsdesk

मुंबई में खाने-पीने की जगहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, चार लाइसेंस सस्पेंड, पुणे डिवीजन में भी प्रतिष्ठानों पर गिरी गाज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading