जबलपुर :- पनागर विधानसभा के ग्राम धरहर मेँ ग्रामीणों ने मतदान करने से मना दिया है. ग्रामीणों द्वारा मतदान के बहिष्कार के बाद जिला प्रशासन के होश उड़ गए है. जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को मनाने का कार्य करहे है.ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गाँव मेँ सडक न होने से उन्हें कई समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है. जन प्रतिनिधि और प्रशासन के अधिकारीयों को उन्होंने कई बार सड़क निर्माण के लिए कहा लेकिन उनकी नहीं सुनी गयीं. बताया जाता है पनागर विधानसभा के कुल पांच गाँवों के लगभग 1 हजार 50 ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया है. गाँव वालों का कहना है कि जब तक कलेक्टर लिखित मेँ उन्हें सड़क निर्माण का आश्वासन नहीं देते तब तक वो वोट नहीं डालेंगे. लगभग पूरे गांव में 8 से 9 वोट ग्रामीणों में डाले हैं और लगभग 20 साल से रोड की हालत खस्ता है |
बाइट – गोपाल बरकडे
बाइट – गोपाल यादव
बाइट – श्वेता यादव
बाइट – रमाबाई यादव
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



