August 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद पर जानलेवा हमला

संतकबीरनगर (यूपी), 22 अप्रैल । निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष डॉ. संजय निषाद पर रविवार देर रात एक शादी समारोह में जानलेवा हमला किया गया। मंत्री ने सपा के समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया है।

डॉक्टर संजय निषाद रविवार देर रात एक शादी समारोह में संतकबीरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर कठार गांव में गए थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में डॉक्टर संजय निषाद घायल हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला सपा समर्थकों ने किया।

डॉक्टर निषाद ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अपनी आसन्न हार को देख समाजवादी पार्टी के लोग बौखला गए हैं। इसी के चलते उन पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि वे हमले से घबराने वाले नहीं हैं। समाजवादी पार्टी को राजनीतिक दृष्टि से जवाब देते रहेंगे। पुलिस हमले की जांच कर रही है। अभी तक मामले में किसी को पकड़ा नहीं जा सका है।

अन्य ख़बरें

पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी से हमला, बचाने पहुंचे माता-पिता और बहनों को भी पीटा, चार पर FIR

Newsdesk

घर के पास खड़ी कार के चारों टायर और अलॉय व्हील चोरी, जैक और ईंटों पर छोड़ गए चोर

Newsdesk

चरने गईं 10 भैंसों में से चार चोरी, दो महीने की जांच के बाद घमापुर थाने में FIR

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading