जबलपुर में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होने के बाद सभी राजनैतिक उम्मीदवार अपने परिवार के साथ घर पर आराम फरमा रहे है । भीषण गर्मी में अपने संसदीय क्षेत्र में घूमकर अपने समर्थन में चुनाव प्रचार करने के बाद पार्टी उम्मीदवार अब राहत भरी सांस ले रहे है। उम्मीदवारों को अब चिंता 4 जून को होने वाली वोटों की मतगणना की है। जबलपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार आशीष दुबे कहते है कि उनके लिए चुनाव के नया अनुभव था अभी तक वो चुनाव लड़वाते थे अब पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़वाया है। 2 मार्च को जब पार्टी ने उनकी टिकिट घोषित की इसके बाद से वो अपने पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ चुनाव प्रचार कर रहे है। इस बार चुनाव में वोटिंग प्रतिशत कम होने पर उनका कहना था की संविधान में मतदान करने अधिकार है अपने अधिकार का प्रयोग मतदाताओं को करना चाहिए। मतदाताओ ने किन करने से मतदान नहीं किया है ये विचारणीय है और भाजपा इस पर चिंतन कर रही है।
बाइट – आशीष दुबे ——- भाजपा उम्मीदवार
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट


