20.7 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीबॉलीवुडमनोरंजन

रणबीर कपूर, साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन कर रहे रिंपल और हरप्रीत

मुंबई, 27 अप्रैल । डिजाइनर जोड़ी रिंपल और हरप्रीत ने बताया कि वे नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ के लिए कॉस्ट्यूम तैयार कर रहे हैं।

हरप्रीत ने आईएएनएस को बताया, “अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन करने का काम सौंपे जाने पर हम बेहद उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं।”

रिम्पल ने कहा, “यह अवसर एक आशीर्वाद की तरह लगता है, क्योंकि रामायण हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत में अद्वितीय महत्व रखती है।”

रिंपल और हरप्रीत इससे पहले ‘पद्मावत’, ‘हाउसफुल 4’ और संजय लीला भंसाली की अपकमिंग सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ के लिए कॉस्ट्यूम तैयार कर चुके हैं।

हरप्रीत ने इसे बड़ी जिम्मेदारी करार देते हुए कहा कि रामायण न केवल मूल्यों और गुणों का सार प्रस्तुत करती है, बल्कि पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक के रूप में भी काम करती है।

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी सीता की भूमिका में हैं।

इनके अलावा, लारा दत्ता ने कैकेयी का किरदार निभाया है, और अरुण गोविल ने राजा दशरथ का किरदार निभाया है।

अन्य ख़बरें

24 अक्टूबर का पंचांग: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 11:48 से दोपहर 12:33 बजे तक अभिजीत मुहूर्त

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading