August 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

चंडीगढ़ में कोरोना के 8 नए मामले, कुल संख्या 67 हुई

First two Covid-19 patients discharged from PGI-Chandigarh.

चंडीगढ़, 29 अप्रैल| चंडीगढ़ में बुधवार को कोरोनोवायरस के आठ नए मामले सामने आए, इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या बढ़कर 67 हो गई।

सेक्टर 26 में झुग्गी बस्ती बापू धाम कॉलोनी से सात मामले सामने आए, जो 22 मामलों के साथ शहर का सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका है, जबकि सेक्टर 38 से एक मामला सामने आया है।

अन्य प्रभावित क्षेत्र सेक्टर 30 के कॉलोनी में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग रहते हैं, जहां 14 मामले सामने आए। दोनों क्षेत्रों को पहले ही सील कर दिया गया है।

शहर में मंगलवार को कोरोना वायरस के 14 मामले सामने आए जो एक दिन में रिपोर्ट किए गए सबसे ज्यादा मामले हैं।

शहर के प्रमुख अस्पतालों – पीजीआई, सेक्टर 32 में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और सेक्टर 16 में सरकारी मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी वायरस से प्रभावित हुए हैं।

पिछले चार दिनों में, तीन डॉक्टरों और नसिर्ंग स्टाफ और वार्ड सदस्यों में से दो-दो लोग इन अस्पतालों से कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

अन्य ख़बरें

‘कृष्ण चेतना’ विश्व को एकजुट कर सकती है : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर उज्बेकिस्तान का दौरा

Newsdesk

हॉकी के जादूगर ‘पद्म भूषण’ मेजर ध्यानचंद की जयंती पर सीएम योगी सहित कई मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading