22.8 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

गृह मंत्री अमित शाह के भाषण के वीडियो से छेड़छाड़ के मामले में दो गिरफ्तार

अहमदाबाद, 30 अप्रैल । गृह मंत्री अमित शाह के भाषण के वीडियो से छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में अहमदाबाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया था।

गौरतलब है कि 25 अप्रैल को तेलंगान के मेडक जिले के सिद्दीपेट में भाजपा की चुनावी रैली में अमित शाह द्वारा दिए गए भाषण के वीडियो को कथित तौर पर छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा था कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो वह धर्म के आधार पर मुसलमानों को दिए जानेे वाले आरक्षण को खत्म कर देगी और इसे एससी, एसटी और ओबीसी के बीच वितरित करेगी। लेकिन आरोपियों ने वीडियो के साथ छेड़छाड़ की और यह संदेश देने का प्रयास किया कि अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा।

इससे पहले असम पुलिस ने भी मामले में सोमवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी समेत तेलंगाना कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं को भी मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है।

अन्य ख़बरें

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इनके

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading