20.7 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अयोध्या पहुंचे अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- आना तो होगा राम के शरण में ही

अयोध्या, 1 मई । अयोध्या पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रामलला के दर्शन किए और इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, “राहुल और विपक्ष जितनी मर्जी उतनी चादर चढ़ा लें, लेकिन आना उन्हें राम की शरण में ही है।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “500 साल के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य व ऐतिहासिक राम मंदिर का निर्माण हुआ है, लेकिन कुछ लोग अपनी ओछी राजनीति से बाज नहीं आ रहे हैं। इन लोगों को कभी अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से तकलीफ होती है, तो कभी दलित व आदिवासी पृष्ठभूमि से आने वाले रामनाथ कोविंद और द्रौपदी मुर्मू जैसे लोगों के राष्ट्रपति बनने से।“

उन्होंने कहा, “कुछ लोग पहले कहा करते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे, लेकिन हमने उन्हें तारीख भी बता दी और मंदिर भी बना दिया। ऐसे सभी लोगों को निमंत्रण पत्र भी भेजा गया था, लेकिन देखिए ये लोग नहीं आए, जिससे आप उनकी हताशा का अंदाजा सहज ही लगा सकते हैं।”

इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कांग्रेस को एक करप्ट पार्टी बताया।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस अपना चोला बदलती रहती है। पहले यह यूपीए के नाम से लोगों के बीच में जानी जाती थी, लेकिन अब यह इंडी के नाम से जानी जाती है।”

उन्होंने कहा, “इंडिया गठबंधन के लोग एक साल के लिए किसी नए प्रधानमंत्री तो दूसरे साल के लिए किसी दूसरे नए प्रधानमंत्री के फॉर्मूले पर काम कर रहे हैं, लेकिन उनका यह फॉर्मूला सफल नहीं होगा, क्योंकि देश की जनता इन लोगों को स्वीकार नहीं करने वाली। कांग्रेस ने हमेशा से ही लोगों को ठगने का काम किया है।”

इसके साथ ही अयोध्या में मीडिया से बातचीत के दौरान अनुराग ठाकुर ने मोदी सरकार की उपलब्धियों से भी जनता को अवगत कराया।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं को पिछड़ेपन का प्रतीक बनाने का प्रयास किया, लेकिन जब सत्ता में हमारी सरकार की आमद हुई, तो हमने राजनीति में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण देने का मार्ग प्रशस्त किया ताकि राजनीति में भी महिलाओं का वर्चस्व स्थापित हो सके। इसके अलावा, देशभर में 4 करोड़ पक्के मकान, 12 करोड़ शौचालय 13 करोड़ नल से जल, 10 करोड़ बहनों को रसोई गैस सिलेंडर और मुफ्त में अनाज देने का काम किया।“

अन्य ख़बरें

दाऊद के भाई से जुड़े जब्त फ्लैट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, ईडी ने दर्ज की एफआईआर

Newsdesk

‘ब्लैकमेल की साजिश’: सिद्दारमैया ने स्टिंग ऑपरेशन मामले में कांग्रेस नेता का लिया नाम

Newsdesk

भाजपा के ‘सत्ता परिवर्तन’ आरोपों पर थरूर का पलटवार, ‘आपातकाल के अंत’ का दिया उदाहरण

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading