25.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

पाकिस्तान से 200 सिंधी आज अयोध्या आएंगे

अयोध्या, 3 मई । पाकिस्तान से सिंधी समुदाय का 200 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राम लला के दर्शन करने के लिए शुक्रवार को अयोध्या पहुंचेगा। सिंध प्रांत का यह प्रतिनिधिमंडल भारत की एक महीने की धार्मिक यात्रा पर है और सड़क मार्ग से प्रयागराज से अयोध्या पहुंचेगा।

उनके साथ भारत से सिंधी समुदाय का 150 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी यात्रा कर रहा है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय राम की पैड़ी पर उनका स्वागत करेंगे जहां पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के लिए एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया है।

प्रतिनिधिमंडल प्रयागराज से बस से अयोध्या पहुंचेगा। इसका पहला पड़ाव भरत कुंड और उसके बाद गुप्तार घाट होगा।

अयोध्या में उदासीन ऋषि आश्रम और शबरी रसोई में उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार शाम राम की पैड़ी पर सरयू आरती में भी शामिल होगा, जहां चंपत राय समेत राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य उनका स्वागत करेंगे।

अयोध्या से प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार रात लखनऊ के लिए रवाना होगा, जहां से वो रायपुर जायेंगे।

अन्य ख़बरें

डीजीपी ने राहुल गांधी के काफिले में चल रहे वाहनों में हुई टक्कर की जांच के दिए निर्देश

Newsdesk

कर्नाटक भाजपा ने पीएम मोदी के पिता पर खड़गे की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया, माफी की मांग की

Newsdesk

मध्य प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा उम्मीदवार पर हुई चर्चा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading