बीजिंग, 18 दिसंबर | संयुक्त राष्ट्र स्थित चीन के उप प्रतिनिधि कंग श्वांग ने 17 दिसंबर को सुरक्षा परिषद के अफगान समस्या संबंधी वीडियो सम्मेलन में कहा कि अफगानिस्तान में तैनात विदेशी सैनिकों को उनके अपराधों के लिए कानूनी दंड मिलना चाहिए। इम मौके पर कंग श्वांग ने संयुक्त राष्ट्र स्थित अफगान युवा प्रतिनिधि सुक्करा जादरान द्वारा पेश रिपोर्ट में अफगानिस्तान में तैनात विदेशी सैनिकों के विभिन्न अपराधों की शिकायतों का जवाब दिया। श्वांग का विचार है कि सुक्करा जादरान की शिकायत अफगान लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाती है। इन सभी अपराधों की पूरी जांच होनी चाहिए, और सभी अपराधियों को न्यायिक दायरे में लाना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को अफगान लोगों को उचित और न्यायपूर्ण सम्मान दिलाना चाहिए।
कंग श्वांग ने यह भी कहा कि चीन लंबे समय से अफगान युवाओं के बेहतर विकास को बढ़ावा देने के लिए सहायता देता रहा है, उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और अन्य मुद्दों को हल करने में मदद करता है। चीन हमेशा की तरह अफगानिस्तान की शांति और सुलह प्रक्रिया का समर्थक, मध्यस्थता करने वाला और सुविधा प्रदाता बनना चाहता है। इसके साथ ही अफगान लोगों के आंतरिक संवाद के लिए एक मंच भी प्रदान करना चाहता है। चीन लगातार अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ अफगानिस्तान की शांति, सुलह, विकास, समृद्धि प्राप्त करने के लिए और अधिक योगदान करेगा।


