20.7 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीबॉलीवुडमनोरंजन

आलिया भट्ट ने मेट गाला में पहनीं सब्यसाची की डिजाइनर साड़ी

मुंबई, 7 मई । बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने प्रतिष्ठित मेट गाला में भारतीय डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइनर साड़ी पहनी, जिसे 163 वर्कस ने मिलकर 1965 घंटे में तैयार किया है।

आलिया ने इंस्टाग्राम पर मेट गाला लुक शेयर किया, जिसमें वह कार्पेट पर पैलेट कलर की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं।

अपने लुक के बारे में बताते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, ”समय लगा कर और मेहनत से तैयार की गई चीजें हमेशा सही होती हैं। साड़ी हमारी परंपरा का प्रतीक है, सब्यसाची मुखर्जी की मदद से इस विजन को नया रूप मिला है।”

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ”हमने क्राफ्ट पर खास फोकस किया, जिसमें हैंड एंब्रॉयडरी, प्रेशियस स्टोन के साथ-साथ बीड्स वर्क और फ्रिंज शामिल हैं। हमने पैलेट कलर को चुना, जो पृथ्वी, आकाश और समुद्र की प्रकृति की सुंदरता को दर्शाता है।”

लुक के बारे में बात करते हुए, आलिया ने कहा कि उन्होंने बालों और मेकअप के लिए पुराने स्टाइल चुने, जिसमें ऊंचा हेयर स्टाइल और सॉफ्ट फ्रेकल्स शामिल है।

”साड़ी को तैयार करना काफी मजेदार और समान रूप से तनावपूर्ण भी रहा है। इस साड़ी को बनाने के पीछे 163 लोगों की मेहनत है, जिसमें शिल्पकार, कढ़ाई करने वाले, आर्टिस्ट आदि शामिल हैं। सभी ने मिलकर इसे 1965 घंटों में तैयार किया है।”

इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने लुक के लिए अपनी टीम को धन्यवाद दिया।

”मैं इस शानदार क्रिएशन को पेश करने के लिए अविश्वसनीय रूप से आभारी हूं, जिसे असीम प्यार और मेहनत से तैयार किया गया है।”

“इस ‘गार्डन ऑफ टाइम’ के जरिए सबसे अद्भुत सहयोगी बनने के लिए अनाइता श्रॉफ अदजानिया, लक्ष्मी लहर, पुनीत सैनी, अमित ठाकुर, डॉली जैन और मेरी की अद्भुत टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद। एक साथ काम करना सपनों को सच कर दिखाता है।”

मेट गाला को मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट में आयोजित किया गया। यह साल के सबसे खास इवेंट्स में से एक है।

अन्य ख़बरें

24 अक्टूबर का पंचांग: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 11:48 से दोपहर 12:33 बजे तक अभिजीत मुहूर्त

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading