28.5 C
Jabalpur
July 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

अफगानिस्तान : हवाई हमले में 30 आतंकवादी ढेर

काबुल, 18 दिसम्बर | अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में शुक्रवार को तालिबान लड़ाकों को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में कम से कम 30 आतंकवादी मारे गए। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता वाहिदुल्ला जुमजादा ने सिन्हुआ को बताया, “तालिबान विद्रोहियों का एक समूह सुरक्षा चौकियों को नुकसान पहुंचाने के लिए काराबाग जिले के करसी इलाके में इकट्ठा हुआ था, लेकिन सुरक्षाबलों के विमानों ने शुक्रवार की तड़के हमला कर दिया और 30 आतंकवादी मारे गए।”

अधिकारी ने कहा कि छापे में दस और आतंकी घायल हुए हैं।

जुमजादा ने कहा कि हमले में किसी भी सुरक्षाकर्मी या नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा।

तालिबान आतंकवादियों द्वारा अब तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

अन्य ख़बरें

ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में पुलिस चौकी पर आतंकवादी हमला,  नौ पुलिसकर्मियों की मौत

Newsdesk

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, मार्केट पर पड़ा असर

Newsdesk

सीडब्ल्यूजी 2026: पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में भारत का जलवा, गोल्ड के साथ सिल्वर भी जीता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading